ताज़ा खबर

झाँसी

मैप पर क्लिक कर जानें अपने राज्य की डिटेल्स
  • मतदान की तारीख: 20 मई
  • जनसंख्या: 1932052
  • अनुराग सिंह
  • अनुराग सिंह
  • भारतीय जनता पार्टी

उत्तरप्रदेश के 80 संसदीय क्षेत्रों में से झांसी संसदीय क्षेत्र पर इस समय भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती इस संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व लोकसभा में करती हैं। 2011 की जनगणना के आधार पर यदि देखें तो इस जनपद की आबादी 27 लाख 57 हजार 007 है। 


देश में हुए पहले लोकसभा चुनाव 1952 से ही यह संसदीय क्षेत्र अस्तित्व में है। जब यहां पहली बार आम चुनाव हुए तो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार रघुनाथ विनायक धुलेकर लोकसभा पहुंचे। जबकि 1957, 1962 और 1967 में सुशीला नैय्यर ने कांग्रेस की टिकट पर यहां जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब  रहे। जबकि 1971 में कांग्रेस की टिकट पर गोविंद दास रिछारिया लोकसभा पहुंचे।


 हालांकि 1977 में चली कांग्रेस विरोध की लहर में पूर्व कांग्रेसी सांसद सुशीला नैय्यर यहां से भारतीय लोकदल की टिकट पर चौथी बार  लोकसभा पहुंचीं। लेकिन कांग्रेस आई नेता विश्वनाथ शर्मा ने 1980 में उनसे यह सीट छीन लिया और लोकसभा पहुंचे। फिर 1984 में कांग्रेस आई ने प्रत....

ताज़ा आलेख